फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एसडीएम ने पकड़े अवैध खनन की मिट्टी से लदे तीन डंपर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र में अवैध खनन की शिकायतें प्रशासन को प्राप्त हो रही हैं, लिहाजा अब इन पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार ने गांव मई में अवैध खनन की मिट्टी से लदे तीन डंपर को पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया। कार्रवाई के लिए रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी राजस्व को भेजी दी गई है।
एसडीएम ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव मई में काफी समय से अवैध खनन किया जा रहा है। खनन माफिया क्षेत्र में जगह-जगह से अवैध रूप से मिट्टी निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर जब वह गांव में पहुंचे तो तीन डंपर मिटटी से लदे हुए जा रहे थे। इन डंपरों में अवैध रूप से किए गए खनन की मिट्टी भरी हुई थी। तीनों डंपरों को पुलिस के सुर्पुद कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें