फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दबिश देने गई पुलिस टीम से हाथापाई, दौड़ाया

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस) मई चौकी क्षेत्र के गांव बड़ी केसरी में शुक्रवार को दबिश देने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई और धक्का-मुक्की की। वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई।मुखबिर से पुलिस को तमंचा फैक्टरी के बारे में जानकारी मिली थी। पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने तो गाली-गलौज करते हुए उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

मई चौकी क्षेत्र के गांव बड़ी केसरी में शुक्रवार को दबिश देने गई पुलिस के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई और धक्का-मुक्की की। इन लोगों ने पुलिस कर्मियों को काफी दूर तक दौड़ाया। वीडियो वायरल होने से पुलिस हरकत में आ गई।
मुखबिर से पुलिस को तमंचा फैक्टरी के बारे में जानकारी मिली थी। चौकी से दो पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में तमंचा फैक्टरी के बारे में जानकारी करने पहुंचे थे। ग्रामीणों ने दोनों पुलिसकर्मियों को घेर लिया और हाथापाई धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों के समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने तो गाली-गलौज करते हुए उन्हें काफी दूर तक दौड़ाया गया। ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया। यह वायरल हो रहा है। सीओ रुचि गुप्ता ने बताया इस मामले में मारपीट करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें