फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : काका की प्रतिमा के लिए स्टेशन पर जगह देने को रेलवे तैयार

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरसहास्य व्यंग्य के आका कवि काका हाथरसी की प्रतिमा रेलवे स्टेशन पर लगवाने के लिए रेलवे प्रशासन तैयार हो गया है।हाथरस से गुजरने वाले लोग भी काका हाथरसी के बारे में जान सकेंगे।
विज्ञापन
हाथरस : सिटी रेलवे स्टेशन पर बना काका हाथरसी स्मृति पटल। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हास्य व्यंग्य के आका कवि काका हाथरसी की प्रतिमा रेलवे स्टेशन पर लगवाने के लिए रेलवे प्रशासन तैयार हो गया है। हालांकि पहले से ही हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर काका हाथरसी स्मृति पटल बना है। यहां लगी शिला पट्टिका पर काका की कुछ कविताएं भी लिखी हैं।
हाथरस का जिक्र आते ही सभी के जेहन में काका हाथरसी का नाम आता है। हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन पर काका हाथरसी स्मृति पटल बना है। उसके अंदर एक शिला पट्टिका लगी है। इस पर काका की कई रचनाएं भी लिखी हैं। वर्ष 2011 में इस शिला पट्टिका का जीर्णोद्धार किया गया था। पिछले दिनों जब रेलवे बोर्ड की यात्री सेवा समिति के चेयरमैन रमेश चंद रत्न ने हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था तो उन्होंने स्टेशन पर काका हाथरसी की प्रतिमा लगवाने की बात कही थी।
विज्ञापन

वैसे भी रत्न हाथरस के ही निवासी हैं और उन्होंने हाथरस से ही राजनीति की शुरुआत की है। अब रेलवे प्रशासन का कहना है कि यदि किसी संस्था या किसी व्यक्ति द्वारा काका हाथरसी की प्रतिमा स्टेशन पर लगवाई जाती है तो वह इसके लिए स्थान देने को तैयार हैं। वैसे काका हाथरसी की प्रतिमा को लगवाने के लिए पूर्व में कई ज्ञापन भी कई संस्थाओं द्वारा दिए जा चुके हैं।
यदि कोई व्यक्ति या संस्था काका हाथरसी की प्रतिमा बनवाकर हमें देगी तो उस प्रतिमा को रेलवे स्टेशन परिसर में हम लगवा देंगे। युवा पीढ़ी और स्टेशन पर आने जाने वाले बाहर के लोग भी काका हाथरसी के व्यक्तित्व से परिचित होंगे। हम काका की प्रतिमा लगवाने के लिए तैयार हैं।
-राकेश रंजन, स्टेशन मास्टर हाथरस सिटी रेलवे स्टेशन।
रेलवे प्रशासन काका हाथरसी की प्रतिमा को लगवाने के लिए तैयार है तो यह बहुत खुशी की बात है। काका हाथरसी के नाम से हाथरस की पहचान है। हाथरस से गुजरने वाले लोग भी काका हाथरसी के बारे में जान सकेंगे। इस संबंध में साहित्यिक संस्थाओं से विचार भी किया जाएगा।
विज्ञापन

-विद्यासागर विकल, साहित्यकार
यदि रेलवे हाथरस सिटी स्टेशन पर काका की प्रतिमा लगवाने की बात कह रहा है तो यह अच्छा फैसला है। काका ती स्मृतियों को संजोने में काका की प्रतिमा मील का पत्थर साबित होगी। प्रतिमा लगवाने के लिए जनप्रतिनिधियों व अन्य साहित्यकारों से विचार किया जाएगा।
-गोपाल चतुर्वेदी, साहित्यकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें