फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : खाद के लिए धक्का मुक्की, एसडीएम ने कतार लगाकर कराया वितरण

विज्ञापन
कस्बे पूर्वी आत्मनिर्भर समिति पर किसानों से लाइन लगाने की अपील करते एसडीएम। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र में अभी भी खाद की किल्लत दूर नहीं हुई है। किसानों को खाद के लिए रोज मशक्कतें करनी पड़ रही है। शुक्रवार को समितियों पर खाद आने की सूचना मिलते ही सैकड़ों किसान पहुंच गए। इधर, कस्बा की फौजदार किसान एग्रो की दुकान पर भी भीड़ लग गई। खाद के लिए यहां धक्कामुक्की होने लगी। एसडीएम ने किसानों को कतार में लगवाकर खाद का वितरण करवाया। कस्बा की पूर्वी आत्मनिर्भर समिति पर खाद का वितरण काफी देर बाद हो सका।
जिला कृषि अधिकारी रामकिशन सिंह पूर्वी समिति पर पहुंच गए। वहां पॉश मशीन में खराबी आ गई। मशीन सही होने के बाद खाद वितरण प्रारंभ हुआ। इसके बाद वहां एसडीएम विपन शिवहरे भी पहुंच गए। किसानों ने एसडीएम को अपना दुखड़ा सुनाते हुए कहा कि वह सुबह से खाद लेने के लिए यहां पर बैठे हैं।
विज्ञापन

सचिव ने एक प्राइवेट युवक को लिस्ट बनाने के लिए रख लिया था। उस व्यक्ति ने लिस्ट में अपने चहेतों का नाम पहले लिख दिए। किसानों की इस शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने सचिव पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आगे ऐसा नहीं करने की चेतावनी दी और सभी को कतार में लगवाकर खाद का वितरण कराया।
विज्ञापन

एसडीएम ने दो कट्टे प्रति किसान को देने के निर्देश सचिव को दिए। उन्होंने कहा कि वह शाम को एक फिर आकर खाद के वितरण का कार्य देखेंगे। इधर, जिला कृषि अधिकारी राम किशन सिंह ने बताया कि जिले के लिए 1725 मीट्रिक टन खाद मिली है। इसमें से 452 मीट्रिक टन खाद जिले में पहुंच चुकी है और उसका वितरण हो रहा है। सहपऊ क्षेत्र के लिए शुक्रवार तक 129 मीट्रिक टन खाद आ चुकी है रविवार तक बाकी खाद भी आ जाएगी जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें