उपले बनाते वक्त महिला 11 हजार की बिजली की लाइन की चपेट में आ गई। जिससे वह बेहोश हो गई। यह देख परिवार के लोग उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका कई घंटे तक इलाज चला। स्वास्थ्य लाभ होने पर परिजन उसे घर ले गए।
बुधवार की सुबह सासनी क्षेत्र के गांव ऊतरा निवासी राहुल की पत्नी गीता देवी गोबर के उपले बना रही थी। इसी बीच वहां से गुजर रही बिजली की 11 हजार की लाइन की चपेट में आने से गीता बैहोश हो गई।
यह देख आसपास के लोग घबरा गए। मौके पर ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। आनन-फानन में परिवार के लोग गीता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उसका उपचार हुआ।