फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूटी सवार शिक्षिका को बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूटा

सार

बुधवार की दोपहर को ढाई बजे स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षिका अपनी स्कूटी से मेंडू की ओर होते हुए हाथरस आ रहीं थीं। बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवाया और फिर तमंचा के बल पर गले से चेन, कुंडल, अंगूठी और मोबाइल फोन व हैंडबैग को लूट लिया। इतने में ही पीछे से से उनके स्कूल के शिक्षक आ गए और मौके पर काफी भीड़ लग गई।
विज्ञापन
हाथरस : लूट की घटना के बाद शिक्षिका से जानकारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्कूल से घर जा रही स्कूटी सवार शिक्षिका को बुधवार की दोपहर को बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। बदमाशों ने शिक्षिका से सोने के आभूषण, मोबाइल फोन और बैग को छीन लिया और फरार हो गए। पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की भी भीड़ लग गई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।
शहर के सिकंदराराऊ रोड स्थित ग्रीन सिटी चौबे वाले महादेव कॉलोनी निवासी प्रीति पत्नी सुमित कुमार हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव गंगचौली स्थित संविलियन विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। बुधवार की दोपहर को ढाई बजे स्कूल की छुट्टी के बाद शिक्षिका अपनी स्कूटी से मेंडू की ओर होते हुए हाथरस आ रहीं थीं।
विज्ञापन

जैसे ही वह गंगचौली-मेंडू रोड पर करीब 400 मीटर चलीं। इस बीच रास्ते में उनको बाइक सवार दो बदमाश मिले। एक ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने उनकी स्कूटी को रुकवाया और फिर तमंचा के बल पर गले से चेन, कुंडल, अंगूठी और मोबाइल फोन व हैंडबैग को लूट लिया। हैंडबैग में उनका अन्य जरूरी सामान रखा था।
विज्ञापन

बदमाश शिक्षिका की स्कूटी की चाभी भी ले गए। इतने में ही पीछे से से उनके स्कूल के शिक्षक आ गए और मौके पर काफी भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर लाड़पुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शिक्षिका से घटना के बारे में जानकारी ली। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच और बदमाशों की तलाश में जुट गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें