फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायतों में हो रहे घोटाले उजागर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए नामित जांच कमेटियों द्वारा जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में उपलब्ध कराना शुरू कर दिया गया है। इस जांच रिपोर्ट में ग्राम पंचायतों में कई घोटाले सामने आ रहे हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम प्रधान व पंचायत सचिवों से वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिले के करीब दो दर्जन ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर जांच कमेटियां गठित की गई थीं। इन कमेटियों द्वारा अब तेजी से अपनी जांच को पूरा किया जा रहा है। कई ग्राम पंचायतों की जांच रिपोर्ट डीपीआरओ कार्यालय में पहुंच गई हैं। इनमें से जांच रिपोर्ट के आधार पर वसूली सहित अन्य तरीके की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों में बरती गई वित्तीय अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इन अनियमितताओं के सापेक्ष ग्राम प्रधान, पंचायत सचिवों से वसूूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सीडीओ आरबी भास्कर ने सभी जांच अधिकारियों को तत्काल जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें