दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में आयोजित सत्संग के बाद हादसा हुआ था। बाबा के निकलने के बाद रज लेने के प्रयास में लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। गर्मी व उमस में दम घुटने से अधिकतर की मौत हुई थी।
हाथरस के सिकंदराराऊ में भोले बाबा के सत्संग के दौरान हुई भगदड़ में 121 लोगों की मौत मामले में एडीजे एफटीसी प्रथम कोर्ट में ट्रायल चल रहा है। बृहस्पतिवार को 35वें गवाह को पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हो सका। इससे सुनवाई नहीं हो सकी। अगली सुनवाई की तिथि छह अगस्त निर्धारित कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि मामले में पंचायतनामा करने वाले पुलिस कर्मियों की गवाही जारी है। बृहस्पतिवार को भी एक दरोगा को आना था। दो जुलाई 2024 को सिकंदराराऊ के फुलरई गांव में आयोजित सत्संग के बाद हादसा हुआ था। बाबा के निकलने के बाद रज लेने के प्रयास में लोग एक-दूसरे पर गिरने लगे। गर्मी व उमस में दम घुटने से अधिकतर की मौत हुई थी।