यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा का नतीजा शुक्रवार को घोषित हो गया। नतीजों में जिले के परीक्षार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाईस्कूल में श्रीलीलाधर इंटर कॉलेज कंचना की छात्रा सारथी ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान पाया है, जबकि इंटरमीडिएट में मां भागवती देवी इंटर कॉलेज ऊंचागांव रसमई के छात्र अजीत प्रताप सिंह ने 93.80 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टॉप किया है। पास होने के बाद इन परीक्षार्थियों ने जमकर जश्न भी मनाया। टॉपर्स के परिवारों का माहौल उल्लास में डूबा रहा। उनके यहां मिठाई खिलाने वालों और बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
हाईस्कूल में दूसरा स्थान पाने वाले शुभम कुमार ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि तीसरे स्थान पर रहीं निक्की चौधरी ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। चौथा स्थान हासिल करने वाले शौर्य प्रताप सिंह ने 89.83 प्रतिशत एवं पांचवें स्थान संयुक्त रूप से रहे पंकज चौधरी एवं नेहा ने 89.67 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
इसी प्रकार इंटरमीडिएट की परीक्षा में द्वितीय स्थान पाने वाले उपेंद्र प्रताप सिंह ने 90.40 प्रतिशत, तृतीय स्थान पाने वाले जितेंद्र ने 89.80 प्रतिशत एवं चौथा स्थान पाने वाली उपमा चौधरी ने 89.60 प्रतिशत एवं पांचवां स्थान हासिल करने वाले देवांश कौशिक व विनीता ने संयुक्त रूप से 89.40 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। नतीजा आने के बाद यह परीक्षार्थी जश्न में डूबे नजर आए।
हाईस्कूल के टॉप-10 परीक्षार्थी
1- सारथी, श्री लीलाधर इंटर कॉलेज मुरसान
2- शुभम कुमार, एसएसडी इंटर कॉलेज तसींगा
3- निक्की, सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज हाथरस
4- शौर्य प्रताप, एसआरकेयूएमवी इंटर कॉलेज मितनपुर
5- पंकज चौधरी, श्रीमती मानकौर इंटर कॉलेज बिलारा
5- नेहा, श्रीमती शांतिदेवी इंटर कॉलेज तसींगा
6- देवऋषि पाठक, एसआरकेयूएमवी इं कॉलेज मितनपुर
7- सोनिया कुमारी, एमएसआरडी इंटर कॉलेज कुरसंडा
7- प्रथम शर्मा, पीके इंटर कॉलेज नगला ब्राह्मण हाथरस
8- रसना, एसपीएसएस इंटर कॉलेज डंडेसरी हाथरस
9- लवली द्विवेदी, टैगोर इंटर नेशनल कॉलेज, हाथरस
9- आदित्य भारद्वाज, पातीराम हा. सेकेंड्री स्कूल, अगराना
10- खुशबू, टैगोर इंटर नेशनल कॉलेज, हाथरस हाथरस
10- प्रतिभा, एमएसआरडी इंटर कॉलेज कुरसंडा
10- रवेंद्र कुमार, श्रीसंजय बीएच इंटर कॉलेज हाथरस
इंटरमीडिएट के टॉप-10 परीक्षार्थी
1- अजीत प्रताप, मां भगवती देवी इं कॉलेज ऊंचागांव रसमई
2- उपेंद्र प्रताप सिंह, गंगा इंटर कॉलेज गढ़ उमराव
3- जितेंद्र, गंगा इंटर कॉलेज गढ़ उमराव
4- उपमा चौधरी, एसएमए गर्ल्स इंटर कॉलेज सादाबाद
5- देवांश कौशिक, एसवीएम इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ
5- विनीता, श्री लालाराम इंटर कॉलेज माधुरी अगसौली
6- कुमकुम कौशिक, शिवचरनलाल इंटर कॉलेज अर्जुनपुर
7- सुनीता कुमारी, श्री लालाराम इं कॉलेज माधुरी अगसौली
7- अंशुल कुमार चौधरी, मां भगवती देवी इं कॉलेज रसमई
8- अंकित कुमार, गंगा इंटर कॉलेज गढ़ उमराव
8- प्रभा पौरुष, पीबीएएस इंटर कॉलेज हाथरस
9- चंचल, जीएसएएस इंटर कॉलेज मुरसान
9- शिवानी सक्सेना, एसएमए गर्ल्स इंटर कॉलेज सादाबाद
10- अंशिका राजौरिया, श्री एनआरवाईएनएस मैमोरियल इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ