हाथरस : संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में आयोजित प्रतियोगियों में विजयी प्रतिभ?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के संत फ्रांसिस इंटर कॉलेज में स्वर्ण जयंती समारोह के मौके पर रविवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिले के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने निबंध, गायन, नृत्य प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक फादर जार्ज पॉल रहे। शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद स्वर्ण जयंती ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
सामूहिक गान में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति दी गई। भारतीय लोकनृत्यों पर आधारित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। निबंध प्रतियोगिता में मेरी पसंदीदा एतिहासिक इमारत और क्लीन हाथरस-ग्रीन हाथरस में बच्चों ने अपने भाव व्यक्त किए। विद्यालय के प्रबंधक फादर जार्ज पॉल ने सभी प्रतियोगियों को शुभकामनाएं दीं।
अंत में विजेता टीमों और स्कूलों को शील्ड, ट्राफी और मेडल दिए गए। सभी को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। सामूहिक गान में संत कार्ष्णि पब्लिक स्कूल प्रथम और दून पब्लिक स्कूल ने द्वितीय और सेकसरिया सुशीला देवी पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंत में सभी विजेताओं को समूह छवि चित्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात लोकनृत्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें प्रथम स्थान सेकसरिया सुशीला देवी स्कूल, द्वितीय स्थान यूनियन पब्लिक स्कूल सीनियर विंग और तृतीय स्थान दून पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। संवाद