न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
श्री अग्रवाल सभा की बैठक का आयोजन सोमवार को चामड़ गेट स्थित श्रीरामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। शुभारंभ महाराजा अग्रसेन के छवि चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। निर्वाचन चुनाव अधिकारी रामअवतार अग्रवाल एडवोकेट, राकेश बंसल, अशोक कुमार अग्रवाल के निर्देश में चुनाव हुआ।
चुनाव से पूर्व साधारण सभा में तीन वर्ष के कार्यकाल की समीक्षा की गई। कोषाध्यक्ष विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट और अध्यक्ष शरद कुमार अग्रवाल डिब्बा वाले ने बीते कार्यकाल का ब्योरा पेश किया। महामंत्री मुकेश गर्ग गोटा वालों ने समाज के लोगों और सभा के पदाधिकारियों का अपने कार्यकाल में सहयोग के लिए आभार जताया। नए चुनाव में अशोक कुमार अग्रवाल बीड़ी वाले अध्यक्ष, मनीष कुमार अग्रवाल पीपा महामंत्री, राजेश तायल कोषाध्यक्ष, प्रकाश नारायण बंसल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव अग्रवाल, हरीश अग्रवाल मंत्री और रोबिन लोहिया संयुक्त मंत्री को निर्वाचित घोषित किया गया।
नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। बैठक में दिलीप पोद्दार एडवोकेट, सुरेशचंद्र अग्रवाल ठेकेदार, प्रदीप बंसल, विपुल सिंघानिया, सुनील कुमार अग्रवाल, दिलीप कुमार, विवेक अग्रवाल, अमित कुमार अग्रवाल रंग वाले, लोकेश अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, श्याम सुंदर अग्रवाल, हरगोविंद, अनुज कुमार अग्रवाल, उमेश कुमार सिंघल, विजयकृष्ण गर्ग, बांकेबिहारी गर्ग, दीपेश अग्रवाल, अजय कुमार गर्ग, मनोज बूटिया, राकेश कुमार बंसल, संचित गर्ग, मुकेश अग्रवाल, विमलेश बंसल, बसंत गर्ग, विनोद कुमार, राजीव अग्रवाल, संजय टालीवाल, दिनेश कुमार सेकसरिया, गौरव तायल, राकेश कुमार अग्रवाल, विपिन कुमार, मुकेश जालान, चंद्रमोहन अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, गोविंद शरण अग्रवाल, संजय टालीवाल, पंकज अग्रवाल, मधुप अग्रवाल, मनीष कुमार अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, कृष्ण गोपाल, हर्षित अग्रवाल सुनील कुमार, मनीष टालीवाल, गिर्राज किशोर आजाद, अनुराग गर्ग, पंकज जैन, राजेंद्र कुमार, अनुभव अग्रवाल, अंशुल लोहिया, दीनदयाल गोयल, दिलीप कुमार, कन्हैयालाल अग्रवाल, अजय अग्रवाल, भगवतस्वरूप, प्रदीप अग्रवाल, वीरेंद्र गर्ग आदि थे। संचालन विनोद कुमार अग्रवाल एडवोकेट ने किया। संवाद