न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा जनपद के थाना, पुलिस चौकी, पुलिस लाइन, पुलिस कार्यालय, जनपद न्यायालय, बैंक, चौराहों व अन्य मुख्य स्थानों आदि पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।
इसमें कांशीराम कॉलोनी, फायर स्टेशन, नयाबास, आंधीवाल आश्रम, परसारा अड्डा, जलेसर रोड, जलेसर बस अड्डा, चामड़ गेट, सुभाष पार्क, चूना वाला डंडा, रोडवेज बस स्टैंड, महिला थाना, थाना कोतवाली सदर, स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पुलिस चौकी सादाबाद गेट, पुलिस चौकी आगरा रोड, मधूगढ़ी, वसुंधरा कॉलोनी, मुरसान गेट, घंटाघर, बौहरे देवी मंदिर रोड, आरटीओ कार्यालय, वन विभाग ऑफिस, जनपद न्यायालय, दाऊजी मंदिर, पुलिस लाइन के अनावासीय और आवासीय भवन, कार्यालय पुलिस अधीक्षक, पुलिस चौकी दाऊजी मंदिर आदि स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया।