फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्रामीण क्षेत्र में हुआ सैनिटाइजेशन, ग्रामीणों को किया जागरूक

विज्ञापन
हाथरस : कोरोना के चलते ग्राम पंचायतों में होता सैनिटाइजर का छिड़काव। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शासन स्तर से कोरोना कर्फ्यू के दौरान शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सैनिटाइजेशन कराए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में पंचायतराज विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना महामारी से बचाव के लिए सैनिटाइजेशन कराने की योजना तैयार की गई है।
इसके तहत जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन कराए जाने के लिए ब्लॉक वार अधिकारियों को नामित किया गया है। सभी ब्लॉक के एडीओ पंचायतों को सैनिटाइजेशन की निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही ग्राम पंचायतों में सैनिटाइजेशन का कार्य शुरू किया गया है। नामित किए गए अधिकारियों ने गांव-गांव दौरा कर सैनिटाइजेशन के कार्य का निरीक्षण किया। ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के बारे में जागरूक किया गया। ग्रामीणों को मास्क लगाने, हाथों को साबुन से धोने के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें