न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिलेभर में अग्निशमन विभाग द्वारा सैनेटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर अग्निमशन विभाग की गाड़ियों से सैनिटाइजेशन किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के थानों, पुलिस चौकी, सरकारी कार्यालय, बैंक, चौराहों, अस्पताल और अन्य प्रमुख स्थानों पर अग्निशमन विभाग की टीमों द्वारा सैनेटाइजेशन किया गया। सैनिटाइजेशन के लिए विभाग ने सोडियम हाइड्रोक्लोराइड के घोल का इस्तेमाल किया गया।