फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: भक्तों के माथे पर सजेगा हाथरस का चंदन,अयोध्या पहुंचने लगा चंदन पाउडर, टीका व इत्र

Mon, 08 Jan 2024 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस का मशहूर गुलाल, चंदन पाउडर, टीका व इत्र अयोध्या में लगातार सप्लाई हो रहा है। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से भक्तों के माथे पर हाथरस का चंदन शोभामान होगा। 
विज्ञापन
गुलाल का निर्माण होते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस का मशहूर गुलाल, चंदन पाउडर, टीका व इत्र अयोध्या पहुंचने लगा है। श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम और मंदिर को आम लोगों के दर्शन के लिए खोले जाने का कारोबारियों को बेसब्री से इंतजार है।

विज्ञापन


इसका कारण यह है कि अयोध्या ही नहीं बल्कि फैजाबाद, बाराबंकी आदि से गुलाल, चंदन पाउडर आदि की जबरदस्त मांग हो रही है। मंदिर खुलने के बाद इसकी मांग और बढ़ेगी। इसलिए थोक में बड़े आर्डर की आपूर्ति के लिए उत्पादन बढ़ाया जा रहा है। अयोध्या में होने वाली प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हाथरस का गुलाल तो महकेगा ही, साथ ही श्रद्धालुओं के माथे पर हाथरस के चंदन का टीका भी सजेगा। इस समय इसकी आपूर्ति अयोध्या व आसपास के जनपदों के लिए की जा रही है। कारोबारियों को उम्मीद है कि आम लोगों के लिए प्रभु श्रीराम के दर्शन खुलने के बाद इसकी मांग और अधिक हो जाएगी।

जनपद में गुलाल के साथ इत्र का उत्पादन होता है। चंदन की लकड़ी से चंदन पाउडर व टीका भी तैयार किया जाता है। पूरे साल धार्मिक स्थलों पर इसकी आपूर्ति होती है। अब अयोध्या में इसकी मांग में तेजी आई है। हाथरस के गुलाल की मांग तो हमेशा से ही देश के कई हिस्सों में रही है। अब प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद अयोध्या और आसपास में गुलाल के साथ ही अन्य प्रकार के उत्पादों की भी मांग आ रही है। हम लगातार आपूर्ति कर रहे हैं। आने वाले समय में और अच्छी मांग होगी। -रामबिहारी अग्रवाल, रंग गुलाल कारोबारी।
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा की घोषणा होने के बाद से ही गुलाल, चंदन पाउडर आदि की मांग बढ़ रही है। अयोध्या और आसपास के जिलों में लगातार आपूर्ति की जा रही है। पूरी उम्मीद है कि गुलाल व चंदन पाउडर की मांग और बढ़ेगी। इसलिए थोक आपूर्ति के लिए हम बड़ा उत्पादन कर रहे हैं। -देवेन्द्र गोयल, रंग गुलाल कारोबारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें