फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिला अस्पताल आने वालों के कोरोना की जांच को लिए जा रहे नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले लोगों के कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जा रहे हैं। यहां आए मरीजों में से बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी के गंभीर रोगियों के नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अब ज्यादा ही गंभीर हो गया है। तभी तो अब जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले बुखार, सर्दी-खांसी के मरीजों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

इसके तहत बृहस्पतिवार को डॉ. पवन कुमार और उनकी टीम ने ओपीडी में मिले बुखार, सर्दी और जुकाम के 10 गंभीर रोगियों के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले बुखार, सर्दी-जुकाम और खांसी वाले रोगियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे रोगियों के सेम्पल लेकर कोरोना की जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
-डॉ.बृजेश राठौर, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें