हाथरस : बेकरी का निरीक्षण करते सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन और उनकी टीम। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ के आदेश पर खाद्य सुरक्षा विभाग (एफडीए) की टीम ने शुक्रवार को शहर में खाद्य पदार्थ की दुकानों पर छापा मारकर नमूने लिए। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय रणधीर सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में सचल टीम ने क्रिसमस पर्व को देखते हुए यह अभियान चलाया।
सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि श्रीनगर स्थित महाराजा बेकरी की निर्माण यूनिट से मिलावट के संदेह के आधार पर फ्रूट केक, बेकरी केक, बिस्किट व फैन के नमूने लिए गए। इसके बाद टीम ने घंटाघर स्थित शिखा दाल सेब की दुकान का निरीक्षण किया। यहां से बेकरी केक और प्रदीप दाल सेब की दुकान से प्रीमियम बिस्किट का नमूना लिया गया।
सादाबाद गेट, गली तेलियान स्थित सोनाग्रा बेकरी की निर्माणशाला से पेटीज, मैदा व नूडल्स पास्ता मसाला का नमूना लिया गया। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अग्रिम कार्रवाई जांच रिपोर्ट आने पर किए जाने की बात कही। संवाद