फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : स्कूल की छुट्टी तक सुरक्षित रखना होगा एमडीएम का नमूना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

प्रधानमंत्री पोषण योजना (मिड-डे-मील) के तहत बच्चों को दिए जाने वाले खाने का नमूना स्कूल के बंद होने तक सुरक्षित रखा जाएगा। हर महीने जिले के कम से कम 10 स्कूलों के किचन या एनजीओ के किचन से नमूना लेकर इसकी खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला में जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। यह निर्देश बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने दिए हैं। इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को पत्र जारी किया है।
बीएसए संदीप कुमार की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि खाने को रोस्टर के मुताबिक कम से कम दो वयस्क व्यक्तियों (अध्यापक, अध्यापिका, रसोइया, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य और मां समूह) के भोजन को चखने के उपरांत गुणवत्ता संतोषजनक होने पर ही बच्चों को भोजन वितरित कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय स्तर पर भोजन चखने के लिए दिवसवार रोस्टर तैयार किया जाए और इसमें रोज भोजन चखने वाले व्यक्ति का नाम एवं पदनाम अंकित किया जाए। विद्यालय में डाइनिंग शेड उपलब्ध न होने की स्थिति में बच्चों को साफ-सुथरे स्थान पर चटाई पर पंक्तिबद्ध रूप से उचित दूरी पर बैठाकर सौहार्द पूर्ण वातावरण में भोजन परोसा जाए। बीएसए ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण खाना मिले, इसके लिए यह सब किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें