फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एमडीएम न बांटने पर पांच एनजीओ को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने तीन से सात दिन तक स्कूलों में खाना न पहुंचाने वाले पांच गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) को नोटिस जारी किया है। कारण सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध न कराए जाने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही गई है।
मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के परिषदीय स्कूलों में श्याम ग्रामोद्योग संस्थान, नगला बादशाह, छर्रा अलीगढ़, जनहितकारी सेवा समिति, रामनगर अलीगढ़, ग्रामीण विकास सेवा संस्थान, छर्रा अलीगढ़, अशर्फी ग्रामोद्योग संस्थान, छर्रा अलीगढ़ और बाबा नीम करोरी शिक्षा सेवा समिति, दयानतपुर हाथरस एनजीओ द्वारा बच्चों को दिए जाने वाला खाना पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अक्तूबर 2022 में आईवीआरएस आधारित दैनिक अनुश्रवण प्रणाली से प्राप्त सूचना के आधार पर तीन व सात दिन लगातार तमाम स्कूलों में एमडीएम/फल व दूध का वितरण नहीं किया गया है। एमडीएम वितरण में लगातार लापरवाही बरती जा रही है। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने बताया कि एमडीएम वितरण को लेकर लापरवाही बरतने पर पांच एनजीओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण कारण सहित मांगा गया है। विद्यालयों में समय से गुणवत्ता एवं मानक के अनुरूप एमडीएम का वितरण कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें