फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: यूपीपीएससी की परीक्षा में सफल हुईं सादाबाद की शमां

विज्ञापन
सादाबाद: यूपी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करने के बाद घर आने पर शमां बानो का स्वागत करते लोग। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

यूपीपीएससी 2017 की परीक्षा में सादाबाद के मोहल्ला चावड़ वाला की होनहार बेटी शमा बानो पुत्री मुनीर खान ने परीक्षा में 149 वीं रैंक प्राप्त कर अपने परिवार और सादाबाद क्षेत्र का नाम रोशन कियाख्,ख्ख्ख् शुक्रवार को जब वह अपने घर वापस लौटी तो उसका नगर में जगह जगह स्वागत किया गया। महिलाओं ने भी काफी संख्या में पहुंचकर शमां बानो को सफलता की बधाई दी।
मोहल्ला चावड़ वाला में अधिवक्ता चंद्रकांत बधौतिया के आवास पर हुई स्वागत समारोह में प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी, सुआ पहलवान, अशोक चौधरी, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, मुकेश उपाध्याय आदि ने शमां बानो का स्वागत किया और यूपीपीएससी की परीक्षा में सादाबाद का नाम रोशन करने पर बधाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, यहां पूर्व वाइस चैयरमैन डॉ यतेंद्र शर्मा के आवास पर भी शमां बानो का फूलमालाओं से स्वागत किया गया। दिवाकर शर्मा, शैलेंद्र नगाइच एडवोकेट ने भी शमां बानो को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मौके पर चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और किशोर जैसवाल भी पहुंचे और उन्होने भी शमां बानो को इस सफलता के लिए बधाई दी। इस मौके पर अन्य काफी लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें