फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: खाटू श्याम की निशान यात्रा से भक्ति में सराबोर हुआ सादाबाद, गूंजी बाबा की जय जयकार

Sat, 05 Nov 2022 01:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

आगरा गेट स्थित श्री महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से शुक्रवार की सुबह पूजा अर्चना के साथ निशान यात्रा शुरू हुई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में पताका लेकर बाबा की जय जयकार की।
विज्ञापन
खाटू श्याम की निशान यात्रा में शामिल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एकादशी के मौके पर कस्बे में शुक्रवार को खाटू नरेश की निशान यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में पताका लेकर बाबा की जय जयकार की। कई जगहों पर पुष्पवर्षा और इत्र वर्षा कर निशान यात्रा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


आगरा गेट स्थित श्री महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से शुक्रवार की सुबह पूजा अर्चना के साथ निशान यात्रा शुरू हुई। यात्रा यहां से कृष्णा टॉकीज, चौक बाजार, जवाहर बाजार, सब्जी मंडी तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड होते हुए सादाबाद इंटर कॉलेज से बिजलीघर रोड स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रवाना हुई और मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुई।

यहां सभी भक्तों द्वारा अपने हाथों में लगी निशान पताका को बाबा को समर्पित किया। इसके उपरांत मंदिर में भजन-कीर्तन हुआ और पूजा-पाठ की गई। इस उपलक्ष्य में सेवा समिति द्वारा मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है। इसके तहत पूरे दिन बाबा का संकीर्तन आरती तथा प्रसाद का कार्यक्रम किया जाएगा। बाबा श्याम के अलौकिक शृंगार के दर्शन के लिए देर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान रजत अग्रवाल राहुल जिंदल, दाऊदयाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, करन जिंदल, अनुज सिंघल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें