फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जेईई-मेन में सचिन ने हासिल की 113वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

वर्ष 2022 जेईई-मेन परीक्षा में कस्बे के अधिवक्ता के बेटे सचिन दीक्षित ने 113वीं रैंक हासिल की है। सचिन की सफलता से उसके परिजनों और गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।
अधिवक्ता और दि बार एसोसिएशन सादाबाद के सचिव अनिल दीक्षित के बेटे सचिन दीक्षित शुरू से ही मेधावी रहे हैं। सचिन ने जेईई मेन परीक्षा 2022 में मैथ और फिजिक्स में 100 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। सचिन ने सफलता का श्रेय माता पिता को देते बताया है कि वह आईआईटी मुंबई में प्रवेश चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक डॉ. अरुण शर्मा ने भी उन्हें सफलता में बेहद मदद की है। सचिन का कहना है कि सभी विषयों पर समान फोकस रखना चाहिए। सफलता पर अधिवक्ता दीपक दीक्षित, देवेंद्र राजपूत, महेश पाराशर, कृष्णमुरारी वार्ष्णेय, योगेंद्र कुमार, विवेक सारस्वत, कुंजिल सिंह, सुरेंद्र पाराशर, गुनेंद्र सिंह, विशंबर सिंह, अनुराग गुप्ता, वीरेंद्र मित्तल, रामेश्वर सिंह जैसवाल, एचबी शास्त्री आदि अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें