फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एडी बेसिक ने जाना स्कूलों में शिक्षण का हाल

विज्ञापन
फोटो23गांव गंगचौली में प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण करते एडी बेसिक। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा अलीगढ़ मंडल ने बृहस्पतिवार को विकास खंड हाथरस के स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षण व्यवस्था का हाल जाना। आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रमों की बारीकी को भी परखा। निरीक्षण के बाद एडी बीएसए दफ्तर पहुंचे। यहां बीएसए संदीप कुमार और विभागीय कर्मचारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा बैठक की।
मॉडल इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल गंगौली में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) अलीगढ़ पूरन सिंह ने तिरंगा रंग के गुब्बारे हवा में उड़ाकर देश भक्ति का संदेश दिया। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रकाश कुमार व डॉ. विकास कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर तिरंगा रैली का शुभारंभ किया। विद्यालय में एक नवाचार के तहत निपुण बाल संसद के मंत्रिमंडल के लिए मतदान हुआ। इसमें वास्तविक मतदान की ही भांति बच्चों ने बढ़-चढ़कर मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडी पूरन सिंह व एएसपी प्रकाश कुमार ने मतदान प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया और बाल मतदाताओं से सवालों के जवाब भी दिए। यहां प्रधानाध्यापक हेमंत कटारा, दीक्षा शर्मा, अनीता लहरी, सत्यवती, रविकांत मिश्र, बृजेश वशिष्ठ, नवीन कुमार (ग्राम प्रधान पति), विक्रम अग्निहोत्री, अशोक कुमार आदि उपस्थित रहे। एडी दोपहर को बीएसए दफ्तर पहुंचे। यहां बीएसए संदीप कुमार से कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद विभागीय कर्मचारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी के कार्यों की समीक्षा करते हुए और सुधार लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें