फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फर्जी चैक देकर हड़पे 165000 रूपये

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी चेक देकर हड़पे 1,65,000 रुपये
विज्ञापन

किसान ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। महमूदपुर जाटान चंदपा निवासी शिवराम शर्मा पुत्र खुशीराम ने न्यायालय के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में रवि कुमार और अमित कुमार पुत्रगण अशोक कुमार निवासी सादाबाद को नामजद किया गया है।
रिपार्ट में आरोप है कि उसने जलेसर रोड स्थित मदनलाल कोल्ड स्टोर में एक मार्च 2016 को 296 बोरा आलू रखे थे, जिसकी रसीद भी कोल्ड के मुनीम ने दी थी। जब वह आलू निकालने के लिए अगस्त 2016 में कोल्ड स्टोर के मुनीम के पास गया तो उसने कोल्ड स्टोर के स्वामी के पास उसे भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तब नामजदों ने कहा कि हमने आपका 296 बोरा आलू बेच दिया है, जिसका हिसाब मुनीम से बनवा लेें। तब वह मुनीम के पास गया तो मुनीम ने पर्चा बनाकर उसे दे दिया। उसके 296 बोरा आलू करीब 1,96,113 रुपये के बैठे, जिसमें कोल्ड स्टोर का भाड़ा व डाला खर्चा 31,376 रुपये काटकर 1,64,737 रुपये कोल्ड स्टोर स्वामी पर बाकी रहे। इस रकम के बदले उसे नामजदों ने 1,65,000 रुपये का एक फर्जी चेक दे दिया। जब चेक को भुगतान के लिए बैंक में प्रस्तुत किया गया तो शाखा प्रबंधक ने बताया कि उक्त खातेदार के खाते को बंद कर दिया गया है। यह खाता पूर्व मुनीम विनोद कुमार के नाम से था। इस तरह से उसके 1,65,000 रुपयों को हड़प लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें