फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बिना अनुमति चलाई साहब की गाड़ी, अब बर्खास्तगी की तलवार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायती राज विभाग में तैनात एक सफाई कर्मी पर बर्खास्तगी तलवार लटक गई है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने सफाई कर्मी संजय खान को बर्खास्तगी को लेकर नोटिस जारी कर दिया है। इस नोटिस के माध्यम से लगे आरोपों में स्पष्टीकरण तलब किए जाने के निर्देश दिए हैं।
ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई कार्यों के लिए लगे सफाई कर्मी अपने अपने तैनाती स्थलों पर सफाई कार्य न करके अफसरों के कार्यालयों व घरों में अपनी नौकरी की इतिश्री कर रहे हैं। इसी क्रम में सफाई कर्मी संजय खान को अपनी तैनाती स्थल पर कार्य न करने, तैनाती स्थल वाले ग्राम में से बिना कार्य मुक्त हुए एसडीएम सासनी की गाड़ी चलाए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले में डीपीआरओ बनवारी सिंह ने उक्त सफाई कर्मी पर बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू की है। इसे लेकर सफाई कर्मी बर्खास्तगी संबंधी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि स्पष्टीकरण न देने की दशा में दोषी मानते हुए बर्खास्तगी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें