फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निजी खाते में ट्रांसफर कराये 5,90,000 रूपये, तकादा करने पर दी सुसाइड नोट लिखकर फंसाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

गांव टीकैत अरौठा निवासी पवन कुमार पुत्र योगवीर सिंह ने कोतवाली में न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में उसने कहा है कि वह एसजीएन पोटेटो ट्रेडर्स मथुरा रोड सादाबाद का प्रोपराइटर है।
उसकी फर्म में प्रमोद कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह निवासी नगला कला मुनीम लोडिंग क्लर्क के रूप में कार्य करता था। उसकी अनुपस्थिति में मुनीम फर्म के कार्य को निबटाता था। इस क्रम में फर्म से एक ट्रक आलू 473 बैग आंध्र प्रदेश की फर्म केवीटी ट्रेडर्स के लिए 23 सितंबर 2020 को लोड करके भेजा गया। यह माल गंतव्य पर पहुंचकर बिक्री हुआ।
विज्ञापन

बिक्री की रकम 5,99,153 रुपये में से मुनीम ने अपने निजी खाते में 590000 रुपये ट्रांसफर करा लिए। जब उसने मुनीम से रुपयों का तकादा किया तो वह गाली-गलौज देकर बोला कि अगर उसने तकादा किया तो सुसाइड नोट लिखकर उसे फंसा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें