फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिला पंचायत की बैठक में 32 करोड़ रुपये के कामों पर लगी मुहर

विज्ञापन
हाथरस: जिला पंचायत की बैठक में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, पूर्व ऊर्जा मंत्री रामव? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
जिला पंचायत की बैठक में 32 करोड के कामों पर लगी मुहर
विज्ञापन

कई विभागों द्वारा मरम्मत कार्यों के लिए नहीं दी जा रही एनओसी, बोर्ड की बैठक में की शिकायत
68 सड़कों के मरम्मत के काम एनओसी के इंतजार में अटके, उठाया मुद्दा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शनिवार को 32 करोड़ रुपये की कार्ययोजना पर मुहर लग गई। बैठक में कुछ विकास कार्यों के प्रस्ताव सदस्यों ने बोर्ड के समक्ष रखे। इस पर यह तय किया गया कि शासन से धनराशि मिलने पर इन्हें अगली बैठक में रखा जाएगा। बैठक में इस बात पर नाराजगी जताई कि कई विभाग समय से सड़कों की मरम्मत हेतु एनओसी उपलब्ध नहीं करा रहे है। इस वजह से 68 सड़कों के मरम्मत आदि के काम अटके हैं। बैठक में जिला पंचायत कार्यालय की सुरक्षा व डिजीटलीकरण से संबंधित प्रस्तावों पर मुहर लग गई।
शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों की मरम्मत के लिए कई विभागों से एनओसी मांगी है। लोनिवि, आरईएस, मंडी व सिंचाई विभाग से एनओसी नहीं दी जा रही है, जिसके कारण सड़कों की मरम्मत के कार्य अटके हुए हैं। उन्होंने बैठक में मौजूद सीडीओ आरबी भास्कर से सभी विभागों के अधिकारियों को इस बाबत निर्देश देने के लिए कहा। जिससे कि सड़क मरम्मत का कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन

उन्होंने कई ऐसी सड़कें है , जो कि बेहद घटिया क्वालिटी विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं द्वारा बनाई गई हैं। इन विभागों द्वारा ही एनओसी उपलब्ध नहीं कराई जा रही। बैठक में करीब 20 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों के प्रस्ताव सदस्यों ने मंजूरी के लिए दिए हैं। इसके लिए धनराशि की मांग शासन से की जा रही है। बैठक में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष को आकस्मिक व्यय के लिए 5हजार रुपये तक का अधिकार दिया गया है। अपर मुख्य अधिकारी हरिपाल सिंह यादव ने सदन में मानचित्र उपविधि स्वीकृति संबंधी बनाने का प्रस्ताव रखा, इस पर भी मुहर लगा दी गई।
इसके अलावा कार्यालयों को ऑनलाइन, डिजीटलीकरण, कार्यालय सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे के प्रस्तावों पर मुहर लगा दी गई। वहीं बैठक में सदस्यों व जनप्रतिनिधियों ने आबादी के बाहर सीसी, खंडजा, एवं लेपन कार्यों के प्रस्ताव रखे, इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष को अग्रिम कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया।
विज्ञापन

बैठक में पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय, सदर विधायक हरिशंकर माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, जिला पंचायत सदस्य रामेश्वर उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामवती बघेल, जिला पंचायत सदस्य सरोज उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य कल्पना उपाध्याय, राजकुमार, सुनीता देवी, मुन्नी देवी, प्रमोद कुमार, सत्यप्रकाश, आशा देवी, निर्मला देवी, आदि के अलावा डीडीओ अवधेश सिंह यादव, पीडी एके मिश्र, सीबीओ, डीआईओएस सुनील कुमार, बीएसए हरिशचंद्र आदि मौजूद थे। बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी हरिपाल सिंह यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें