हाथरस : दुर्घटना में कांवड़ियों की मौत के बाद सीओ सिटी को ज्ञापन देते अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद क
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने शुक्रवार की रात को हुई दुर्घटना में कांवड़ियों की मौत के बाद सीओ सिटी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में पदाधिकारियों ने कहा कि शासन-प्रशासन की उदासीनता के कारण कांवड़ियों की दुर्घटना में मृत्यु हुई है। इसके लिए उच्च स्तरीय जांच कमेटी बनाई जाए। दुर्घटना के लिए दोषी अधिकारियों को तुरंत कार्यमुक्त किया जाए। दुर्घटना में मृतक एवं घायलों के परिजनों को 25-25 लाख रुपये और सरकारी नौकरी दी जाए।
जिले के साथ पूरे प्रदेश में ग्रांट रोड और हाइवे पर सड़क के दोनों ओर अवैध कब्जे दुकान, ढाबे और गुमटियों के निर्माण को ध्वस्त कर इन्हें कब्जा मुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, पंकज मित्तल, चौ. रमेशचंद्र, संदीप भारद्वाज, अभिषेक खंडेलवाल, मोहित वार्ष्णेय, रोहित राजपूत, विकास शर्मा, गजेंद्र चौधरी, दीपेश सिंघल आदि थे। संवाद