हाथरस : बैंक खाते से रुपये पार होने से पीड़ित मधु।
- फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
क्षेत्र में बैंक खातों से रकम पार होने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शातिर ठग ग्राहकों के खातों में सेंध लगाकर उनकी कमाई की धनराशि निकाल रहे हैं। मंगलवार को एक महिला व उसके पति के खाते से शातिरों ने 2,36,600 रुपये की रकम पार कर दी। यह रकम अप्रैल माह में ही निकाली गई थी।
पीड़ित पति पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना सादाबाद क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी अनुमोद कुमार पुत्र गंगा प्रताप ने तहरीर में कहा है कि उनका और उनकी पत्नी मधु अग्रवाल का खाता गांव तसींगा स्थित केनरा बैंक में है।
उनके और उनकी पत्नी के बैंक खाते से चार से छह अप्रैल के बीच लगातार रकम निकाली गई है। उनके खाते से करीब एक लाख रुपये और उनकी पत्नी के खाते से 1,36,600 रुपये किसी व्यक्ति ने निकाल लिए हैं। मोबाइल पर संदेश आने के बाद उनको खाते से रकम पार होने के बारे में जानकारी हुई।