हाथरस: वाटर वर्क्स स्थित विद्युत कार्यालय में दीवार से झड़ा प्लास्टर और दीवार में आईं दरारें।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के वाटर बॉक्स स्थित उपखंड कार्यालय में बृहस्पतिवार को अचानक छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया। इससे वहां बैठे अधिकारी व कर्मियों में खलबली मच गई। हालांकि, कोई हादसा नहीं हुआ।
वाटर वर्क्स स्थित बिजली कार्यालय पर एक कंपनी द्वारा सोलर प्लेट लगाई गई है। जिससे छत जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। बृहस्पतिवार को दोपहर को अचानक छत का प्लास्टर टूटकर गिर गया।
जिस समय प्लास्टर गिरा उस कमरे में एसडीओ पवन कुमार वर्मा व ऑपरेटर अरुण आदि मौजूद थे। प्लास्टर गिरने के दौरान वह कमरे से बाहर आ गए। इस मामले में अधिकारियों को भी अवगत कराया गया। छत की मरम्मत का आश्वासन मिला है।