फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज कर्मियों को टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाने पर मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज कर्मियों ने यदि वैक्सीन नहीं लगवाई तो वह लगवा लें। वरना वेतन के लाले पड़ जाएंगे। टीकाकरण का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही कर्मियों को वेतन दिया जाएगा। निगम के अधिकारी टीकाकरण पर जोर दे रहे हैं। हाथरस डिपो में अब तक 105 कर्मियों का टीकाकरण हो चुका है। बाकी का एआरएम द्वारा जल्द कराने का प्रयास किया जा रहा है। ताकि बसों का संचालन सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 84 बसें हैं। इन बसों के संचालन में करीब 300 कर्मी लगे हुए हैं। रोडवेज के कर्मी एक राज्य से दूसरे राज्य में भी जाते हैं। इन बातों को ध्यान में हुए रोडवेज द्वारा वैक्सीनेशन कराने पर जोर दिया जा रहा है। हाथरस डिपो एआरएम शशीरानी का कहना है कि अब तक 105 कर्मियों को वैक्सीन लग चुकी है। वैक्सीन का सर्टिफिकेट दिखाने पर ही कर्मियों को वेतन प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें