फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: विभिन्न मांगों को लेकर रोडवेज कर्मियों व अधिकारियों ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
हाथरस: अपनी मांगों को लेकर एआरएम को ज्ञापन देते रोडवेज कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर परिवहन निगम कर्मचारी-अधिकारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने यहां रोडवेज वर्कशॉप में धरना दिया। उसके बाद एआरएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मोर्चा ने मांग की है कि परिवहन निगम को कमजोर करने और इसका निजीकरण करने की कार्रवाई बंद की जाए, चालक-परिचालक व आउटसोर्सिंग कर्मियों की मांगें पूरी की जाएं।
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के चार वर्ष बाद तक अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने का प्रस्ताव तत्काल रोका जाए, परिवहन निगम को पूर्व की भांति राजकीय रोडवेज घोषित किया जाए, नियमित कर्मचारियों, अधिकारियों की मांगें पूरी की जाएं। मौके पर मुख्य रूप से स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह, रंजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, मोहनलाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें