फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: अनलॉक वन में संचालन के बीच घाटा उठा रहा रोडवेज

विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अनलॉक वन में यात्रियों की कमी से हाथरस डिपो को हर रोज लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। इसे लेकर निगम के अधिकारी खासे परेशान हैं। प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक बसों का संचालन हो रहा है। प्रति बस में मात्र एक दर्जन यात्री ही गंतव्य को रवाना होकर रहे। आमदनी नहीं होने से रोडवेज के अधिकारी चिंता में पड़ गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अनलॉक वन के साथ बीते दिनों रोडवेज बसों के संचालन की शुरुआत हुई थी। संचालन शुरू होने के साथ डिपो के अधिकारियों ने सोचा कि काफी दिनों से खराब चल रही आमदनी में सुधार होगा, लेकिन निगम को हर रोज लाखों का घाटा हो रहा है। डिपो द्वारा नोएडा, आगरा, अलीगढ़, कौशांबी आदि मार्गों पर बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बसों में 10 से 15 यात्री ही जा रहे हैं। जिससे डिपो का डीजल का खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है। निगम हर रोज घाटे से जूझ रहा है। हाथरस डिपो की एआरएम शशि रानी का कहना है बसों के संचालन में यात्रियों की कमी आड़े आ रही है। यात्री नहीं होने से हर रोज नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें