फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दिवाली से पहले चालकों की कमी दूर करने में जुटा रोडवेज

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस पितृपक्ष में आमदनी न होने के बाद हाथरस डिपो के अधिकारियों को दिवाली के त्योहार से आमदनी की स्थिति में सुधार की उम्मीद है।अब डिपो ने इन चालकों की संविदा समाप्त कर दी है।एआरएम शशी रानी का कहना है कि चालकों की भर्ती के लिए हर शुक्रवार को टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पितृपक्ष में आमदनी न होने के बाद हाथरस डिपो के अधिकारियों को दिवाली के त्योहार से आमदनी की स्थिति में सुधार की उम्मीद है। त्योहार से पहले डिपो अधिकारी चालक-परिचालकों की कमी दूर करने में जुटे हैं। चालकों की भर्ती के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।
हर शुक्रवार को चालकों का बस चलवाकर टेस्ट लिया जाएगा। टेस्ट पास करने वालों को निगम के बेड़े में शामिल किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में तीन से चार माह से एक दर्जन से अधिक चालक गैरहाजिर चल रहे हैं। इस कारण बसों संचालन प्रभावित हो रहा था। अब डिपो ने इन चालकों की संविदा समाप्त कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी जगह नये चालकों को मौका दिया जाएगा। डिपो में 30 चालकों की कमी को पूरा करने के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। शुक्रवार को चालकों की भर्ती के लिए बाईपास पर बस चलवाकर टेस्ट की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। एआरएम शशी रानी का कहना है कि चालकों की भर्ती के लिए हर शुक्रवार को टेस्ट लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें