फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एडी स्वास्थ्य ने की निविदा मामले की जांच

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस बागला जिला संयुक्त अस्पताल में उपकरण खरीद को लेकर हुई डेंटर प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों की जांच करने बृहस्पतिवार को अपर निदेशक (एडी) स्वास्थ्य डॉ. वीके सिंह विशेषज्ञों की टीम के साथ यहां आए। उन्होंने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की।उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों की खरीद को लेकर अधिकारियों पर मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शासन स्तर पर पिछले दिनों एक फर्म द्वारा शिकायत की गई थी। एडी ने बताया कि इस मामले की जांच करने हम जिला अस्पताल आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बागला जिला संयुक्त अस्पताल में उपकरण खरीद को लेकर हुई डेंटर प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों की जांच करने बृहस्पतिवार को अपर निदेशक (एडी) स्वास्थ्य डॉ. वीके सिंह विशेषज्ञों की टीम के साथ यहां आए। उन्होंने कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की।
उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य विभाग में उपकरणों की खरीद को लेकर अधिकारियों पर मानक की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए शासन स्तर पर पिछले दिनों एक फर्म द्वारा शिकायत की गई थी। इसमें सर्जिकल उपकरण एजेंसी ने शिकायत करते हुए कहा था कि जैम पोर्टल के पक्ष में जारी शासनादेश के अनुसार कोई भी वीओक्यू कस्टम विड आमंत्रित करना वित्तीय अनियमितता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग ने सामान खरीदने के लिए नियमों की अनदेखी करते हुए निविदा अपलोड कर दी है, जबकि वीओक्यू की निविदा तब ही अपलोड की जा सकती है, जब सामान की कैटेगिरी उपलब्ध न हो। अब इस मामले की जांच मंडल स्तर की टीम कर रही है। एडी ने बताया कि इस मामले की जांच करने हम जिला अस्पताल आए थे। कई बिंदुओं पर जांच की गई। अभी जांच प्रक्रिया और चलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें