फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नई वर्दी में नजर आएंगे रोडवेज के कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब रोडवेज के कर्मचारी ड्रेस कोड में नजर आएंगे। चालक-परिचालकों को वर्दी का कपड़ा व 500 रुपये की धनराशि सिलाई के लिए दी जाएगी। होली से पहले हाथरस डिपो के कर्मियों को कपड़ा उपलब्ध करा दिया जाएगा। परिवहन निगम मुख्यायल ने इसके लिए सभी कर्मियों का डेटा मांगा है। यह भी हिदायत दी गई है कि वर्दी पहनकर नहीं आने वाले कर्मियों को ड्यूटी पर नहीं रखा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में करीब 175 संविदा और नियमित चालक-परिचालक हैं। इन चालक-परिचालकों पर 84 बसों के संचालन का जिम्मा है। परिवहन निगम मुख्यालय ने चालक-परिचालकों के लिए वर्दी पहनकर ड्यूटी करना जरूरी कर दिया गया है। जल्द ही इन कर्मियों को वर्दी के लिए कपड़ा दिया जाएगा। दो हाफ शर्ट के लिए साढ़े चार मीटर कपड़ा और एक हॉफ शर्ट के लिए ढाई मीटर कपड़ा मिलेगा। दो पैंट के लिए ढाई मीटर कपड़ा मिलेगा। 500-500 रुपये तीन शर्ट व दो पैंट की सिलाई के लिए दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्दी न पहनने वालों पर लगेगा जुर्माना
जो चालक-परिचालक बिना वर्दी के ड्यूटी पर आएंगे, उन पर रोडवेज द्वारा जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी जुर्माने की धनराशि तय नहीं हुई है। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि चालक-परिचालकों को वर्दी के लिए कपड़ा व धनराशि देने की तैयारी चल रही है। जल्द कपड़े का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें