फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: आज से दिल्ली, हरियाणा के रूटों पर रवाना होंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
हाथरस: रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों के इंतजार में खड़ी बसें। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन में घाटे से जूझ रहे रोडवेज की बसें दिल्ली और हरियाणा प्रांत के रूटों लिए शुक्रवार से फिर से संचालित होंगी। इससे रोडवेज की आमदनी बढ़ेगी। वहीं इन राज्यों में सफर पर जाने वाले यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि बीते महीने लॉकडाउन के बाद शुरू अनलॉक वन में पड़ोसी जिलों में बसों के संचालन की हरी झंडी मिली। अब मुख्यमंत्री ने रोडवेज बसों को हरियाणा और दिल्ली रूट पर चलाने की मंजूरी दे दी है। इस फरमान के बाद अब डिपो की बसें जयपुर, बल्लभगढ़ और दिल्ली आदि मार्गों पर शुक्रवार से संचालित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे रोडवेज की आमदनी का ग्राफ भी बढ़ेगा। इधर, नवंबर माह में दिवाली पर बेहतर आमदनी की आस में डिपो के अधिकारी फिर से स्पेशल परिचालन की तैयारी में जुटे हैं। हाथरस डिपो की एआरएम शशी रानी का कहना है कि अब तक बसें कौशांबी तक जा रही थीं। कल से दिल्ली और हरियाणा रूटों पर बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें