फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज बसों की हुई चुनाव से वापसी, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों में हर रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। पंचायत चुनाव में गईं रोडवेज की 31 बसों की वापस हो गई है। अब डिपो के अधिकारी फिर से इन बसों को रूटों पर दौड़ाकर आमदनी बढ़ाने की कोशिश में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि अप्रैल महीने में कोरोना की दूसरी लहर प्रचंड होने के साथ रोडवेज घाटे से जूझ रहा है। वर्तमान में दिल्ली रूट की बसों का संचालन यूपी सीमा के कौशांबी बस स्टेशन तक ही हो रहा है। वहीं उत्तराखंड में बसों के संचालन पर विराम लग गया है। इस बीच डिपो की 31 बसों को पंचायत चुनाव में भेज दिया गया। इस कारण डिपो आमदनी के लक्ष्य का आंकड़ा नहीं छू पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियो को भी बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर बसों का इंतजार करना पड़ रहा था। अब यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि चुनाव में गईं 31 बसें रविवार को डिपो में वापस आ गई हैं। अब डिपो के अधिकारी फिर से पुराने रूटों पर बसें चलाने की तैयारी में जुट गए हैं, ताकि आमदनी में इजाफा हो सके। स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि चुनाव में गईं 31 बसों की वापसी हो गई है। बसों का फिर से पुराने रूटों पर संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें