फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बीच रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ रही रोडवेज बसें

विज्ञापन
हाथरस : रूहेरी के निकट खराब रोडवेज बस। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो की बसें यात्रियों को राहत देने की बजाय मुश्किलें खड़ी कर रही है। आए दिन बसें बीच रास्ते में यात्रियों का साथ छोड़ रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को हाथरस से अलीगढ़ जा रही बस में अचानक खराबी आ गई। इस कारण यात्रियों को गंतव्य की दूरी तय करने में दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं। जिसमें एक दर्जन से अधिक बसें सामान के अभाव में संचालित नहीं हो पा रही है। जो बसें जुगाड़ से चल रही है। वह बसें यात्रियों के सुगम सफर में मुश्किलें खड़ी कर रही है। मंगलवार को हाथरस डिपो की बस संख्या यूपी 81 बीटी 0434 हाथरस से अलीगढ़ जा रही थी। बस अचानक रुहेरी के निकट खराब हो गई। बस खराब होन के कारण यात्रियों को अन्य वाहनों से गंतव्य की दूरी तय करनी पड़ी। इससे डिपो के अफसर अनजान रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें