फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नौकरी लगवाने के नाम पर युवक से ठगे 77 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के कंचन नगर निवासी युवक से नौकरी लगवाने के नाम पर 77 हजार रुपये की ठगी की गई। इस मामले को लेकर राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धवरैय्या पीड़ित के साथ कोतवाली सदर पहुंचे। अब पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

मनीष कुमार पुत्र नत्थीलाल ने बताया कि एक युवक उसके ढकेल पर आया और दिल्ली में नौकरी लगाए जाने की बात कहने लगा। मनीष उसकी बातों में फंस गया और उसके बताए नंबर पर बात करने लगा। युवक ने सत्यापन और प्रशिक्षण के नाम पर उससे लगभग 77 हजार रुपये खाते में डलवा लिए । बाद में मनीष को इस बात का अहसास हुआ कि उसके साथ नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी हुई है। कोतवाली सदर प्रभारी लोकेश भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें