न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर बुधवार को राष्ट्रीय लोकदल की बैठक स्थानीय निरीक्षण भवन में हुई। निकाय चुनाव जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह परिहार ने अध्यक्षता की।
जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह परिहार ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल गठबंधन का धर्म निभाते हुए नगर निकाय का चुनाव लड़ेगा। रालोद ने नगर पंचायत सादाबाद, मुरसान, सहपऊ, सासनी, मेंडू और नगर पालिका हाथरस, सिकंदराराऊ के लिए उम्मीदवारों के आवेदन लेना शुरू कर दिया है।
विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि रालोद के सभी कार्यकर्ता दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेंगे और गठबंधन को जिताने का काम करेंगे। विधायक ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और हर बूथ को मजबूत करने का काम करें।
बैठक में जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी, सुआ पहलवान, युवा जिला अध्यक्ष चौधरी महीपाल सिंह एडवोकेट, कुंजल सिंह एडवोकेट, चंद्रकांत बधौतिया एडवोकेट, बहादुर सिंह, सुमित चौधरी एडवोकेट, लक्ष्मी लाला, दीपू चौधरी, आशीष ठेनुआं, सचिन पचहरा, इरफान मलिक, वियोग चौधरी, नईम कुरैशी, सलीम कुरैशी, यादवेंद्र बघेल, मोनू गौतम, प्रदीप चौधरी आदि थे। संवाद