फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अपना प्रत्याशी लड़ाएगा रालोद

विज्ञापन
हाथरस : रालोद की बैठक में मौजूद सादाबाद विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल की बैठक मथुरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में जिलाध्यक्ष केशव देव चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की गई।
नगर पालिका व पंचायतों के अध्यक्ष पद के लिए मजबूत व विश्वसनीय प्रत्याशियों को उतारने पर जोर दिया गया। यह भी तय किया गया कि नगर पालिका परिषद हाथरस में अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय लोकदल अपना प्रत्याशी लड़ाएगा। जानकादी दी गई कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस 23 दिसंबर को भरतपुर में विशाल जनसभा होगी। इसको राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह संबोधित करेंगे। जनसभा में हाथरस से 50 बस और 30 गाड़ियां ले जाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सादाबाद विधायक प्रदीप कुमार गुड्डू, प्रवीण पौनियां, रामनारायण वर्मा, कृष्ण खोकिया, राघवेंद्र बघेल, नितिन चौधरी, नगर निकाय के जिला संयोजक सुरेंद्र सिंह परिहार, युवा इकाई के जिलाध्यक्ष महीपाल चौधरी, चंद्रेश चौधरी, श्यामवीर सिंह आदि मौजूद थे। संचालन जिला मुख्य महासचिव सूरजपाल सिंह नेताजी ने किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें