फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गाजीपुर सीमा पर किसानों के धरने में पहुंचे रालोद नेता

विज्ञापन
हाथरस : रालोद के युवा नेता मनोज चौधरी गाजीपुर सीमा पर किसान नेता राकेश टिकैत के साथ। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के युवा नेता मनोज चौधरी की अगुवाई में कुछ किसानों ने गाजीपुर सीमा पर चल रहे किसानों के धरने को समर्थन दिया और केंद्र सरकार से नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की। इधर, स्थानीय खुफिया तंत्र किसान भी आंदोलन से जुड़े स्थानीय नेताओं की निगरानी कर रहा है।
रालोद के युवा नेता मनोज चौधरी गाजीपुर सीमा पर पहुंचे और वहां आंदोलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेने चाहिए। इन कानूनों से किसान भूमिहीन व बेरोजगार हो जाएगा। उसे उसकी फसल की उचित कीमत नहीं मिल पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके साथ अंतेश चौधरी, सचिन, आशीष ठेनुआं भी वहां गए। इधर, किसानों के आंदोलन को लेकर यहां भी खुफिया तंत्र बेहद चौकन्ना है। किसान नेताओं पर पैनी नजर रखी जा रही है और उनकी गतिविधियों की टोह ली जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें