फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रालोद ने किया बेहतर प्रदर्शन, तीन समर्थित उम्मीदवार जीते

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल समर्थित प्रत्याशियों ने इस बार पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया। जाटलैंड से रालोद के तीन उम्मीदवारों ने बाजी मारी। किसान आंदोलन भी इसकी एक मुख्य वजह माना जा रहा है।
सादाबाद क्षेत्र रालोद का गढ़ माना जाता रहा है, लेकिन काफी समय से यहां से रालोद अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पा रहा था। इस बार रालोद ने पंचायत चुनाव में यहां बेहतर प्रदर्शन किया। रालोद के कद्दावर नेता प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू न केवल खुद जीते, बल्कि उनकी पत्नी शशि चौधरी भी जीतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदीप ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को परास्त किया। इसी तरह यहां वार्ड नंबर 18 से रालोद समर्थित उम्मेद सिंह ने भी जीत हासिल की। किसान आंदोलन के चलते भी यहां जाट एकजुट हुए। सपा ने भी यहां रालोद प्रत्याशियों को समर्थन दिया था और पिछले चुनाव के मुकाबले यहां रालोद ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें