फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रालोद ने की गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग

विज्ञापन
हाथरस : किसान संदेश यात्रा के तहत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजते किसान। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

रालोद की किसान संदेश यात्रा के तहत शुक्रवार को विधायक कार्यालय पर किसान एकत्रित हुए। रालोद पदाधिकारी, किसानों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर गन्ना मूल्य घोषित करने की मांग की।
विधायक गुड्डू चौधरी ने कहा कि गन्ना का सीजन शुरू हुए तीन माह बीत गए हैं लेकिन सरकार ने अभी तक गन्ने का लाभकारी मूल्य घोषित नहीं किया है। उन्होंने लाभकारी मूल्य तुरंत घोषित करने व आलू उत्पादक आगरा अलीगढ़ मंडल के किसानों को लाभ दिलाने के लिए आलू प्रोसेसिंग यूनिट तत्काल खोलने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा किसानों को समय पर आलू बीज उपलब्ध हो, इसके लिए केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान की स्थापना सादाबाद क्षेत्र के समीप करने की मांग की। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह उर्फ सुआ पहलवान, सुभाष चौधरी, बबलू चौधरी, कलोदी चौधरी सहित अन्य किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें