फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हेलमेट पहनकर बाइक चलाएं, तीन सवारी कतई न बैठाएं

विज्ञापन
हाथरस : सरस्वती डिगी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते अतिथि व उपस्थित विद्यार्थी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरस्वती डिग्री कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के विद्यार्थियों का आगरा रोड स्थित सरस्वती विद्या मंदिर नगला टीका में सात दिवसीय शिविर चल रहा है। दूसरे दिन विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। इसमें उन्हें बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने व बाइक पर तीन सवारी कतई न बिठाने की जानकारी दी गई।
रैली के माध्यम से ग्रामीणों को यातायात के नियमों के बारे में जागरूक किया। गोष्ठी का भी आयोजन किया। अध्यक्षता सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य प्रेमकिशोर शर्मा ने की। यातायात निरीक्षक जगवीर यादव ने बच्चों को यातायात के नियम जैसे हेलमेट पहनकर बाइक चलाने और बाइक पर तीन सवारियां नहीं बैठाने की जानकारी दी, ताकि बाइक का संतुलन बना रहे और दुर्घटना का डर न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से नीचे के युवा वाहन का प्रयोग न करें। मुख्य अतिथि लायंस क्लब के आलोक कपूर ने यातायात के लिए एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने दिखाया कि बाइक पर छह लोग जा रहे हैं और उनकी टक्कर हो जाती है, क्योंकि उनकी बाइक का संतुलन ठीक नहीं होता है। संचालन एनएसएस अधिकारी डॉ. देवप्रकाश यादव ने किया। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. स्वतेंद्र सिंह ने भी कई नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें