फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : माफिया से जुड़ रहा गोदाम में पकड़ा गया चावल का तार, सैंपल जांच के लिए भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी-हाथरस।
विज्ञापन

सासनी कस्बे में विजयगढ़ रोड पर सोमवार सुबह एसडीएम अंजली गंगवार ने एक गोदाम पर छापा मारकर 100 क्विंटल से ज्यादा चावल पकड़ा था। यह चावल सरकारी कोटे का होने का शक है। इसके तार हाथरस के एक चावल माफिया से जुड़ रहे हैं। वह भाजपा नेता भी है। फिलहाल गोदाम को सील कर दिया है। चावल का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
विजयगढ़ रोड पर गोदाम के मेन गेट पर भाजपा के नामित सभासद का बोर्ड लगा हुआ है। उनके गोदाम पर चावल होने की सूचना पर एसडीएम अंजली गंगवार ने सोमवार की सुबह छापा मारा। वहां बड़ी मात्रा में चावल के बोरे रखे हुए मिले थे। इतनी बड़ी मात्रा में एक जगह चावल मिलने पर सरकारी राशन का चावल होने का शक है।
विज्ञापन

चर्चा है कि हाथरस के एक चावल माफिया ने यहां चावल रखवाया है। लेकिन जिस गोदाम में चावल पकड़ा गया है वह सीधे तौर पर हाथरस के एक भाजपा नेता का नाम ले रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारी भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। राशन की कालाबाजारी आज तक नहीं रुकी।
विज्ञापन

इस खेल से जुड़े लोगों को हर सरकार में संरक्षण देने वाला कोई न कोई मिल ही जाता है। इसके पीछे बड़ा नेटवर्क है जो इस अवैध धंधे में लिप्त हैं। एसडीएम अंजली गंगवार ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। खाद्य विभाग के अधिकारी जांच कर रहे है, जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें