फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रक्षाबंधन पर बहनों को मिल सकता है निशुल्क सफर का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर बहनों को निशुल्क सफर का तोहफा मिल सकता है। रोडवेज ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। डिपो स्तर पर अधिकारियों में चर्चाएं चल रही है। यात्रियों सफर के दौरान शून्य बैलेंस का टिकट जारी किया जाएगा। लोकल रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार की जा रही है। निगम स्तर से आदेश का इंतजार किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि 12 अगस्त के दिन रोडवेज बस में साधारण रात बारह बजे से अगले दिन रात बारह बजे तक तक 24 घंटे निशुल्क यात्रा कराने की तैयारी है। परिचालक द्वारा महिलाओं को टिकट तो जारी किया जारी किया जाएगा। वह शून्य बैलेंस का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी मशीनों में जीरो बैलेंस के टिकट की फीडिंग का काम भी चल रहा है। लोकल रूटों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। कार्यशाला में बसों को दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि रास्ते में यात्रियों को कोई परेशानी न हो। इस मामले में एआरएम शशी रानी से वार्ता की गई तो उनका कहना है जैसे आदेश होगा उसका पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें