न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर में 31 अगस्त रविवार से रेवती मैया मेले की शुरुआत होगी। सात अगस्त तक मंदिर परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान दाऊ बाबा रेवती मैया के भव्य शृंगार किए जाएंगे।
इस सिलसिले में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एड. ने बताया कि 31 अगस्त को मेले का उद्घाटन होगा। इस दिन फूल बंगला एवं भक्ति संगीत सम्मलेन शाम सात बजे से होगा। कार्यक्रम के संयोजक सभासद अशोक शर्मा रहेंगे। एक अगस्त सोमवार को श्री शिवभजन संध्या शाम सात बजे से होगी। जिसका संयोजक योगेंद्र कुमार व देव ठाकुर को बनाया गया है। दो अगस्त को नागपंचमी के पावन पर्व पर शेषावतार श्री दाऊजी महाराज एवं श्री रेवती मइया का महाभिषेक सुबह आठ बजे से होगा। जिसके संयोजक भरत वार्ष्णेय, शिवम वार्ष्णेय, कुनाल वार्ष्णेय को बनाया गया है।
कवि सम्मलेन शाम सात बजे से होगा। जिसके संयोजक कवि श्याम बाबू चिंतन और कवि प्रदीप पंडित हैं। तीन अगस्त को शाम को भक्ति वंदना होगी। जिसका संयोजक हरस्वरूप माहौर, बुध्दसेन माहौर को बनाया गया है। चार अगस्त को खाटू श्याम के भक्तों द्वारा एक शाम खाटू नरेश के नाम शाम सात बजे से होगी। पांच अगस्त को सावन कृपाल रुहानी मिशन द्वारा शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। जिसका संयोजक अर्जुन गुप्ता बनाया है। छह अगस्त को शाम को नृत्य प्रतियोगिता होगी। जिसके संयोजक डॉ. नीरज वार्ष्णेय, आशू आंधीवाल, धीरज वार्ष्णेय एड. छोटू को बनाया गया है। सात अगस्त दिन रविवार को समापन समारोह एवं श्री रेवती मइया की महाप्रसादी वितरण शाम को होगा। संवाद