फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अब रोडवेज में सेवानिवृत्त कर्मी कर सकेंगे काम, मिलेगी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

परिवहन निगम में सेवानिवृत्त कर्मी भी अब काम कर सकेंगे। बसों के संचालन से लेकर कार्यालय तक के काम की जिम्मेदारी उनको दी जाएगी। इस बारे में निगम स्तर से आदेश आने के बाद विभागीय कर्मी सेवानिवृत्त कर्मियों संपर्क कर रहे हैं। इन कर्मियों को मानदेय का भुगतान अलग-अलग स्लैब के हिसाब से किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में करीब दो सौ नियमित कर्मी है। 77 बसों के संचालन के हिसाब से कर्मियों क संख्या काफी कम है। इस कारण कामकाज प्रभावित होता है। निगम ने अब अपने ही सेवानिवृत्त कर्मियों को इन कार्यों के लिए संविदा पर भर्ती करने की तैयार शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कर्मियों का मानदेय भुगतान ग्रेड वेतन के आधार पर तय किया जाएगा। सबसे पहले लिपिक और लेखा विभाग के कर्मियों को मौका दिया जाएगा। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) शशी रानी का कहना है कि सेवानिवृत्त कर्मियों को काम पर रखने का आदेश मिल गया है। जो कर्मी रखे जाएंगे, उनके मानदेय का अलग स्लैब है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें